दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि, नमूने पॉजिटिव निकले

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली पशुपालन विभाग ने सोमवार को पुष्टि की कि भोपाल के प्रयोगशाला में भेजे गए सभी नमूने जांच में बर्ड फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं।

विभाग के निदेशक राकेश सिंह ने आईएएनएस को बताया, दिल्ली से भोपाल लैब भेजे गए नमूनों में बर्ड फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

नमूने पिछले सप्ताह भोपाल के उच्च सुरक्षा पशु रोग के राष्ट्रीय संस्थान में भेजे गए थे।

दिल्ली के अलावा, केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में इस बीमारी की पुष्टि हुई है।

एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस पिछली सदी में दर्ज चार ज्ञात प्रमुख प्रकोपों के साथ सदियों से दुनिया भर में सर्कुलेट होता रहा है।

भारत ने 2006 में अपने पहले प्रकोप की सूचना दी।

भारत में, यह बीमारी मुख्य रूप से प्रवासी पक्षियों द्वारा सर्दियों के महीनों के दौरान, सितंबर-अक्टूबर से फरवरी-मार्च तक फैलती है।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों के साथ संवाद में पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव ने पशुपालन विभागों से अनुरोध किया गया है कि वे बीमारी की स्थिति पर करीबी नजर रखने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ प्रभावी संचार और समन्वय सुनिश्चित करें।

पशुपालन और डेयरी विभाग ने कहा कि जल निकायों के आसपास निगरानी बढ़ाने के अलावा, पक्षी बाजार, चिड़ियाघर, पोल्ट्री फार्म आदि, शवों का उचित निपटान और पोल्ट्री फार्मों में जैव सुरक्षा को मजबूत करना है।

Share This Article