
नई दिल्ली: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश के सिंगरौली स्थित धिरौली कोयला ब्लॉक में ‘‘फर्जी ग्राम सभाओं और मृत लोगों के अंगूठों के निशान का इस्तेमाल कर’’ खनन की अनुमति हासिल की गई। मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि यह वन अधिकार कानून और पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम यानी पेसा कानून का उल्लंघन है तथा इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए, इसमें शामिल कंपनियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा दावों का सत्यापन होने तक खनन पर रोक लगाई जाए।

