HomeUncategorizedकांग्रेस ने राहुल और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सुरक्षा में चूक का...

कांग्रेस ने राहुल और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सुरक्षा में चूक होने का दावा करते हुए बुधवार को कहा कि सरकार को पंजाब एवं J&K जैसे ‘संवेदनशील राज्यों’ में यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।

कांग्रेस ने राहुल और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया- Congress alleges lapse in security for Rahul and 'Bharat Jodo Yatra'

पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने Home Minister Amit Shah को पत्र लिख कर दावा किया कि 24 दिसंबर को ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के दिल्ली पहुंचने पर पुलिस राहुल गांधी के इर्द-गिर्द भीड़ को नियंत्रित कर घेरा बनाने में नाकाम रही जबकि उन्हें ‘‘जेड प्लस’’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है।

कांग्रेस ने दिल्ली में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से जुड़ा एक वीडियो जारी किया है जिसमें Rahul Gandhi के ईर्द-गिर्द भारी भीड़ देखी जा सकती है।

कांग्रेस ने राहुल और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया- Congress alleges lapse in security for Rahul and 'Bharat Jodo Yatra'

वेणुगोपाल ने किया गृह मंत्री को आग्रह

वेणुगोपाल ने गृह मंत्री में लिखे पत्र में यह आग्रह भी किया कि अब आगे पंजाब और J&K जैसे ‘‘संवेदनशील राज्यों’’ में राहुल गांधी और यात्रा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएं।

उन्होंने कहा कि Delhi में 24 दिसंबर को स्थिति यह हो गई थी कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ‘भारत यात्रियों” को राहुल गांधी के आसपास घेरा बनाना पड़ा था।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी (Rajeev Gandhi) तथा कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं की अतीत में हुई हत्या का भी उल्लेख किया और कहा कि सरकार को प्रतिशोध की राजनीति में नहीं पड़ना चाहिए तथा Congress नेताओं की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

कांग्रेस ने राहुल और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया- Congress alleges lapse in security for Rahul and 'Bharat Jodo Yatra'

पवन खेड़ा ने कहा की…

कांग्रेस मीडिया एवं प्रचार प्रमुख Pawan Kheda ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस यात्रा को बदनाम करने और रोकने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन यह यात्रा रुकने वाली नहीं है क्योंकि यह यात्रा जोड़ने की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा एक यज्ञ है और यज्ञ में व्यवधान डालने वालों को राक्षस कहा जाता है। हम आगाह कर रहे हैं कि बाज़ आइए, यज्ञ तो पूरा होकर रहेगा।’’

कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया ने पिछले दिनों हरियाणा (Hariyana) में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से संबंधित विश्राम शिविर के कंटेनर में कुछ लोगों के कथित तौर पर घुसने का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि उनकी शिकायत पर प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

कांग्रेस ने राहुल और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया- Congress alleges lapse in security for Rahul and 'Bharat Jodo Yatra'

वालिया का दावा

‘भारत यात्री’ वैभव वालिया ने सोहना में पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। कांग्रेस का आरोप है कि कंटेनर में घुसने वाले लोग गुप्तचर विभाग के अधिकारी थे और यह सब Central Government के इशारे पर हुआ है।

वालिया ने दावा किया, ‘‘Delhi पहुंचने पर यात्रा और राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक हुई। पहले रस्सी से घेरा बनाने की व्यवस्था होती थी। दिल्ली में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। ‘भारत यात्रियों’ ने राहुल के चारों ओर घेरा बनाया।

बाद में पुलिस को जब कहा गया तो उन्होंने रस्सी मंगाकर घेरा बनाने की व्यवस्था की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी ‘भारत यात्री’ सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित हैं।’’

कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘‘Bharat Jodo Yatra’’ अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा से गुजर चुकी है और फिलहाल दिल्ली में विश्राम के दौर में है।

जनवरी के शुरू में यात्रा के उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर जाने का कार्यक्रम है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...