Homeझारखंडजमशेदपुर में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, जानें क्या है मामला

जमशेदपुर में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, जानें क्या है मामला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: लौहनगरी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) पार्टी के कार्यकर्ताओं (Workers) के आपस में भिड़ने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद से इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि मानगो चौक के पास खुदीराम बोस चौक का अनावरण होना था। इसी बीच भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के कार्यकर्ता आपस में झगड़ने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और मामला हाथापाई पर पहुंच गया।

हालांकि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

भाजपा कार्यकर्ता इसका कर रहे थे विरोध

दरअसल भाजपा कार्यकर्ता टाटा स्टील यूआईएसएल (Tata Steel UISL) का विरोध कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि अगर चौक का अनावरण हो रहा है तो सिर्फ स्वास्थ्य मंत्री (Minister of Health) सह स्थानीय विधायन बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) को ही बुलाया गया जबकि इस अवसर पर जमशेदपुर (Jamshedpur) सांसद विद्युत वरण महतो को भी बुलाना चाहिए था।

इसी बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इतने में ही कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...