नववर्ष पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Congress Delegation met the CM on New Year: रविवार को कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से मुलाकात की।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल (Delegation) का गर्मजोशी से स्वागत किया और सभी को नए साल की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि नया वर्ष राज्य के समग्र विकास, जनकल्याण और आपसी सहयोग को मजबूत करने का अवसर लेकर आया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार सभी के साथ मिलकर झारखंड को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इस प्रतिनिधिमंडल में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक प्रदीप यादव, विधायक जयमंगल सिंह, विधायक राम सूर्य मुंडा, झारखंड गौ सेवा आयोग (Cow Service Commission) के अध्यक्ष राजीव रंजन, झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, रांची कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा और रांची की पूर्व महापौर रमा खलखो शामिल थीं।

सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री के साथ राज्य के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा की।

Share This Article