कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, छात्र हित में फैसलों पर जताया आभार

झारखंड कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर छात्र और अभ्यर्थी हित में लिए गए फैसलों का स्वागत किया। TDPL परीक्षाएं रद्द करने पर सरकार का आभार जताया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Congress : झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कांग्रेस के मंत्री और विधायकों ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान नेताओं ने 17 अगस्त को हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में छात्र और अभ्यर्थियों के हित में लिए गए फैसलों का स्वागत किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार के फैसले से विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने के निर्णय से प्रभावित छात्रों के भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता दूर होने की उम्मीद है। नेताओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए सरकार की संवेदनशील पहल की सराहना की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार झारखंड के युवाओं और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेती रही है और आगे भी लेती रहेगी।

बैठक में राज्य की विकास योजनाओं, जनहित के मुद्दों और छात्र कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

इस दौरान मंत्री इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, रामेश्वर उरांव, प्रदीप यादव, कुमार जयमंगल, राजेश कच्छप, रामचंद्र सिंह, नमन विक्सल कोनगाड़ी, भूषण बाड़ा और ममता देवी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।