Latest NewsUncategorizedलोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र का प्रारूप जारी, 5...

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र का प्रारूप जारी, 5 न्याय, 25 गारंटी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Congress Manifesto Released : चुनाव 2024 के लिए Congress की तरफ से घोषणा पत्र (Manifesto) का प्रारूप जारी कर दिया गया है, जिसमें कांग्रेस ने जनमानस को लुभाने के लिए 5 न्याय और 25 गारंटी देने की घोषणा की है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पार्टी के इस न्याय और गारंटी के बारे में जानकारी शेयर की है।

जयराम रमेश ने X पर लिखा, “आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा (Delhi Lok Sabha) से घर-घर गारंटी अभियान की शुरुआत की।

कांग्रेस कार्यकर्ता अगले कुछ हफ्तों में पूरे भारत में 8 करोड़ परिवारों को ये गारंटी कार्ड्स (Guarantee Card)  वितरित करेंगे, जो 14 अलग-अलग भाषाओं में प्रिंट किए गए हैं।”

उन्होंने आगे लिखा कि प्रत्येक गारंटी कार्ड में ऐतिहासिक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा घोषित पार्टी की 5 न्याय और 25 गारंटी का विवरण है।

युवा न्याय :-

Youth

1. पहली नौकरी पक्की (JOB Guarantee) – हर शिक्षित युवा को 1 लाख रुपए की अप्रेंटिसशिप का अधिकार

2. भर्ती भरोसा – 30 लाख सरकारी नौकरियां, सभी खाली पोस्ट कैलेंडर के अनुसार भरेंगे

3. पेपर लीक (Paper Leak) से मुक्ति – पेपर-लीक रोकने के लिए नए कानून और नीतियां

4. गिग-वर्कर सुरक्षा – गिग वर्कर के लिए बेहतर कामकाजी नियम और संपूर्ण सामाजिक सुरक्षा

5. युवा रोशनी – युवाओं के लिए 5,000 करोड़ रुपए का नया स्टार्टअप फंड

नारी न्याय :-

Indian womens

1. महालक्ष्मी – हर गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपए

2. आधी आबादी, पूरा हक – केंद्र सरकार की नई नौकरियों में 50% महिला आरक्षण

3. ⁠शक्ति का सम्मान – आशा, मिड डे मील और आंगनवाड़ी वर्कर्स को ज्यादा सैलरी, दोगुनी सरकारी योगदान से

4. अधिकार मैत्री – महिलाओं को कानूनी हक़ और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली एक अधिकार-सहेली, हर पंचायत में

5. सावित्री बाई फुले हॉस्टल – कामकाजी महिलाओं के लिए दोगुना हॉस्टल

किसान न्याय :-

Farmer

1. ⁠सही दाम – एमएसपी की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन फॉर्मूले वाली

2. कर्ज मुक्ति – कर्ज माफी प्लान प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए परमानेंट आयोग

3. बीमा भुगतान का सीधा ट्रांसफर – फसल नुकसान पर 30 दिन के अंदर सीधे खाते में पैसा ट्रांसफर

4. उचित आयात-निर्यात नीति – किसानों के सलाह से नई इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी बनेगी

5. GST-मुक्त खेती – किसानी के लिए ज़रूरी हर चीज़ से जीएसटी हटेगा

श्रमिक न्याय :-

श्रमिक

1. ⁠श्रम का सम्मान – 400 रुपए कम से कम दैनिक मज़दूरी, मनरेगा में भी

2. सबको स्वास्थ्य अधिकार – 25 लाख रुपए का हेल्थ-कवर : मुफ़्त इलाज़, अस्पताल, डॉक्टर, दवा, टेस्ट, सर्जरी

3. ⁠शहरी रोजगार गारंटी – शहरों के लिए भी मनरेगा जैसी नई योजना

4. सामाजिक सुरक्षा – असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा

5. सुरक्षित रोजगार – मुख्य सरकारी कार्यों में कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम मजदूरी बंद

हिस्सेदारी न्याय :-

1. गिनती करो – सामाजिक व आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति, हर वर्ग की गिनती

2. आरक्षण का हक़ – संवैधानिक संशोधन द्वारा 50% सीमा हटाकर SC/ST/OBC को आरक्षण का पूरा हक़

3. SC/ST सब प्लान की कानूनी गारंटी – जितनी SC/ST  जनसंख्या, उतना बजट, यानी ज़्यादा हिस्सेदारी

4. जल-जंगल-जमीन का कानूनी हक़ – वन-अधिकार क़ानून वाले पट्टों का 1 साल में फैसला

5. अपनी धरती, अपना राज – जहां एसटी सबसे ज्यादा, वहां पैसा लागू

बता दें कि इससे पहले सोमवार को Congress नेता केसी. वेणुगोपाल ने जानकारी दी थी कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी अपना घोषणापत्र 5 अप्रैल को जारी करेगी, जिसमें घोषणापत्र को लेकर देशभर के लोगों से सलाह भी ली जाएगी।

spot_img

Latest articles

झारखंड में खनन का असर, आधी पंचायतें प्रदूषण की चपेट में, टीबी जैसी बीमारियों की बढ़ती चिंता

रांची: झारखंड में खनन गतिविधियों का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर...

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम, प्रशासन ने दिया भरोसा

Tragic Road accident in Giridih : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग (Giridih-Dumri main road) पर बदडीहा...

खबरें और भी हैं...

झारखंड में खनन का असर, आधी पंचायतें प्रदूषण की चपेट में, टीबी जैसी बीमारियों की बढ़ती चिंता

रांची: झारखंड में खनन गतिविधियों का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर...

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम, प्रशासन ने दिया भरोसा

Tragic Road accident in Giridih : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग (Giridih-Dumri main road) पर बदडीहा...