सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालकृष्णन से मिले खिजरी से कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप, झारखंड आने का दिया निमंत्रण

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : खिजरी से कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने शुक्रवार को दिल्ली प्रवास के दौरान देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) के.जी. बालकृष्णन से उनके निवास पर सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने पूर्व सीजेआई के साथ मुख्य रूप से भारतीय संविधान के तहत झारखंड के आदिवासी एवं मूलवासी समाज को मिले अधिकारों और उनके संरक्षण पर गंभीर चर्चा की। वार्ता का केंद्र रहा कि किस प्रकार संवैधानिक मर्यादाओं के भीतर रहते हुए हम अपने राज्य के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास की पहुँच सुनिश्चित कर सकते हैं। चर्चा के दौरान राजेश कच्छप ने उन्हें झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और यहां के जनजातीय समाज की विशिष्ट पहचान से अवगत कराया। साथ ही, उन्हें झारखंड आने का आमंत्रण भी दिया, ताकि उनके कानूनी अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ झारखंड को मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के जल-जंगल-जमीन और यहां के मूल निवासियों के संवैधानिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।