तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 19 से, बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार देंगे रंगारंग प्रस्तृति

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: जिले में तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। 19, 20 और 21 फरवरी को आयोजित होने वाले इटखोरी महोत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें बॉलीवुड के जाने-माने कलाकारों के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से आमंत्रित कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। लोक नृत्य, लोक गीत, पारंपरिक और आधुनिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे और सांस्कृतिक संध्या में समा बांधेंगे। इसके साथ ही महोत्सव के दौरान आधुनिक तकनीक से सुसज्जित भव्य ड्रोन शो का भी आयोजन किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
19 और 20 फरवरी को इटखोरी स्थित बक्सा डैम में आमजनों के लिए निःशुल्क विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके अतिरिक्त 19 और 20 फरवरी को लक्षणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में पैरा-ग्लाइडिंग की व्यवस्था की गई है, वहीं 21 फरवरी को मां भद्रकाली मंदिर स्थित महाने नदी के तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त कीर्तिश्री ने इन सभी कार्यक्रमों को लेकर आपसी समन्वय के साथ उच्चस्तरीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर वे समीक्षा बैठक कर चुकी हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।