कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव की मां का निधन

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांग्रेस (Congress) MLA प्रदीप यादव (Pradeep Yadav) की मां सावित्री देवी का 85 वर्ष की उम्र में निधन (Death) हो गया।
पिछले दिनों तबीयत खराब होने पर उन्हें दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल (Durgapur Mission Hospital) में भर्ती कराया गया था।

स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर रांची (Ranchi) RIMS लाने के दौरान रास्ते में उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी गुरुवार सुबह MLA ने दी है।

कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव की मां का निधन- Congress MLA Pradeep Yadav's mother passed away

MLA के राजनीतिक मित्र और शुभचिंतकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रदीप यादव की मां का पार्थिव शरीर पैतृक गांव बोहरा लाया जाएगा, जहां परिजन और गांव के लोग अंतिम दर्शन करेंगे।

इसके बाद अंतिम संस्कार (Funeral) होगा। MLA ने मां को नमन करते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया है कि उनकी मां को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। आम लोगों के साथ MLA के राजनीतिक मित्र और शुभचिंतकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Share This Article