रांची में कांग्रेस का अग्निपथ के खिलाफ प्रदर्शन 27 को

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांग्रेस की ओर से अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) के खिलाफ 27 जून को प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस के संगठन सशक्तिकरण अभियान के संयोजक आलोक कुमार दुबे (Alok Kumar Dubey) ने रविवार को बताया कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ 27 जून को राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन किया जाएगा।

अग्निपथ योजना के कारण भर्तियां रद्द होने से देश के युवा हताश और लाचार हो गए हैं। रिजल्ट (Result) का इंतजार कर रहे देश के करीब 50 हजार युवाओं के सपनों पर कुठाराघात कर दिया गया है। इसी को लेकर सोमवार को राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन किया जाएगा।

Share This Article