गृह मंत्री ने फिर साबित किया कि डराने-धमकाने वाले खुद ‘कायर’ होते हैं: कांग्रेस

कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह पर संसद के मानसून सत्र में अनुपस्थित रहने का आरोप लगाया। जयराम रमेश ने तंज कसते हुए कहा कि डराने वाले खुद कायर होते हैं।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद के वर्तमान मानसून सत्र में अब तक लोकसभा और राज्यसभा से अनुपस्थित रहे हैं तथा उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि डराने-धमकाने वाले खुद ‘‘कायर’’ होते हैं।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने संसद के दोनों सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित होने के बाद यह भी कहा कि खबरें ‘‘प्लांट करने’’ और विमर्श बदलने की कोशिशों के बावजूद गृह मंत्री सदन में नहीं आ सके।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।