कांग्रेस ने लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी किया, सदन की बैठक में मौजूद रहने के लिए कहा

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की तैयारी के बीच कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी कर तीन दिवसीय सत्र में सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस ने अपने लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी कर कहा है कि वे आगामी 16 से 18 अप्रैल तक होने वाली सदन की तीन दिवसीय बैठक के दौरान उपस्थित रहें तथा पार्टी के रुख का समर्थन करें। पार्टी ने अपने लोकसभा सदस्यों के लिए यह व्हिप उस वक्त जारी किया है, जब सरकार संसद के वर्तमान बजट सत्र के तहत हो रही इस तीन दिवसीय बैठक के दौरान महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने से संबंधित संशोधन और परिसीमन से जुड़े विधेयकों को लाने की तैयारी में हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।