नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल को दी श्रद्धांजलि

तेजस्वी यादव ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल को दी श्रद्धांजलि, वंचित और पिछड़े वर्ग के सशक्तिकरण में उनके योगदान और मंडल आयोग की ऐतिहासिक भूमिका को याद किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को वंचितों और पिछड़ों के सशक्तिकरण तथा उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय समाज को समावेशी और न्यायपूर्ण बनाने वाले मंडल आयोग के अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० बीपी मंडल जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि। सदियों तक हाशिए पर रहा उपेक्षित वर्ग सदैव आपका कृतज्ञ रहेगा। गौरतलब है कि बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल (बीपी मंडल) (25 अगस्त 1918 – 13 अप्रैल 1982) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री (1968) और एक प्रमुख राजनेता थे, जिन्हें भारत में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण के लिए जिम्मेदार मंडल आयोग के अध्यक्ष के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने पिछड़ी जातियों के सामाजिक-शैक्षिक उत्थान में अहम भूमिका निभाई।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।