कोडरमा में निर्माण मजदूरों ने श्रम विभाग कार्यालय पर किया प्रदर्शन

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : भवन कामगारों का संगठन निर्माण मजदूर यूनियन के बैनर तले यूनियन के संयोजक और मजदूर नेता प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में मजदूरों के ज्वलंत मांगों को लेकर श्रम अधीक्षक कार्यालय के समक्ष महिला पुरुष मजदूरों ने रोषपूर्ण विशाल प्रदर्शन किया।

इससे पूर्व ब्लॉक मैदान से एक विशाल जुलूस निकाला गया जो ब्लॉक रोड, तिलैया मुख्य बाजार, पूर्णिमा टॉकीज, सामंतो पेट्रोल पंप होते हुए श्रम कल्याण मैदान पहुंचकर प्रदर्शन व सभा में तब्दील हो गया।

जुलूस में मजदूर विरोधी लेबर कोड कानून रद्द करो, निर्माण मजदूरों को अधिकार देना होगा, लेबर कार्ड का नवीकरण करना होगा, मजदूरों के बच्चों को मुफ़्त शिक्षा देना होगा, दुर्घटना बीमा देना होगा आदि नारे लगाए जा रहे थे।

प्रदर्शन व सभा की अध्यक्षता करते हुए निर्माण यूनियन के संयोजक प्रेम प्रकाश ने कहा कि मजदूरों का लगातार शोषण किया जा रहा है।

मजदूरों के पास लेबर कार्ड होने के बावजूद उनको सारी सुविधाएं नहीं दी जा रही है।

मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति के जिला सचिव दिनेश रविदास ने कहा कि सरकारी कर्मचारी अपनी लड़ाई के साथ साथ मजदूरों के अधिकार के लिए हमेशा आवाज़ उठाते रहा है।

केंद्र सरकार ने 44 श्रम कानून में संशोधन कर चार लेबर कोड में बदलकर मजदूरों के अधिकार को कम कर दिया है।

Share This Article