राम मंदिर के तर्ज पर बन रही दुर्गा पूजा पंडाल पर विवाद शुरू, पुलिस ने बंद करवाया निर्माण कार्य

जिसके बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पंडाल निर्माण कार्य को बंद करवा दिया है। बताते चलें समिति द्वारा इस वर्ष अयोध्या के राम मंदिर के तर्ज पर दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण करवाया जा रहा है

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Controversy Over Durga Puja Pandal: राजधानी रांची के पुराने विधान सभा के पास श्री राम लाल पूजा समिति (Shri Ram Lal Puja Committee) द्वारा बनवाया जा रहा दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर विवाद शुरू हो गया।

जिसके बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पंडाल निर्माण कार्य को बंद करवा दिया है। बताते चलें समिति द्वारा इस वर्ष अयोध्या के राम मंदिर के तर्ज पर दुर्गा पूजा पंडाल (Durga Puja Pandal) का निर्माण करवाया जा रहा है।

पंडाल नहीं बना तो आंदोलन करेंगे आयोजक

वहीं मामले में आयोजक समिति ने आरोप लगाया है कि पुलिस बिना वजह परेशान कर रही है। समिति के सदस्यों ने कहा कि उन्हें पहले ही सारी अनुमतियां मिली हुई हैं और वे पंडाल का निर्माण करने के लिए पूरी तरह से अधिकृत हैं।

आयोजक समिति ने चेतावनी दी है कि यदि पंडाल का निर्माण नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। इस बीच, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और मामले की जांच कर रही है।

Share This Article