भारत में कोरोना के मामले घटे, पिछले 24 घंटे में 383 लोगों की मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आने के साथ रिकवरी रेट में भी इजाफा हुआ है। बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 34 हजारए 167 है।

उधर, इस दौरान कुल 26 हजार, 964 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें 15 हजार 768 मरीज सिर्फ केरल से रिपोर्ट हुए हैं।

इस राज्य में इस दौरान 214 मरीजों की मौत हुई है। जबकि पूरे देश में कोरोना से 383 लोगों की मौत हुई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण दर 1.65 प्रतिशत हो गया है। पिछले 23 दिनों से रोजाना संक्रमण दर तीन प्रतिशत से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 35 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख, 01 हजार, 989 है।

राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक तीन करोड़, 27 लाख, 83 हजार 741 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 97.77 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 15 लाख से अधिक टेस्ट किए गए।

आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 55 करोड़, 67 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। देशभर में अबतक 82 करोड़, 65 लाख कोरोना रोधी वैक्सीन दी जा चुकी है।

Share This Article