HomeUncategorizedUP और केरल में कोरोना पॉजिटिव 5 लोगों की मौत, एडवाइजरी जारी

UP और केरल में कोरोना पॉजिटिव 5 लोगों की मौत, एडवाइजरी जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

COVID-19 in Kerala: केरल में COVID-19 के नए वेरिएंट JN-1 की पुष्टि उपरान्त WHO ने Advisory जारी करते हुए कोरोना प्रोटोकॉल (Corona Protocol) का पालन करने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 335 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इससे एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1,701 हो गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश और केरल में कोरोना संक्र‎मित 5 लोगों की मौत की पु‎ष्टि हुई है।

देश में एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसार रहा है। भारत के विभिन्न राज्यों में बढ़ते कोरोना केसों के बाद सरकार अलर्ट मोड पर है। उधर, WHO भारत समेत कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों से चिंता में है। उसने Advisory जारी करते हुए देशों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है।

हाल ही में केरल में कोरोना के सबसे नए वेरिएंट JN-1 की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद केरल सरकार ने राज्य भर में स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट जारी किया था।

UP और केरल में कोरोना पॉजिटिव 5 लोगों की मौत, एडवाइजरी जारी - Corona positive 5 people died in UP and Kerala, advisory issued

रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत आंकी गई

गौरतलब है‎ कि COVID-19 से 5,33,316 लोगों की मौत (Death) हो चुकी है कोरोना के कारण देश में मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ (4,44,69,799) है।

स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) ने कहा कि राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत आंकी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक COVID-19 वैक्सीन की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

UP और केरल में कोरोना पॉजिटिव 5 लोगों की मौत, एडवाइजरी जारी - Corona positive 5 people died in UP and Kerala, advisory issued

सिंगापुर में कोरोना के सबसे New variant JN-1  की पुष्टि ने कोरोना के बढ़ते मामलों के प्र‎ति वैश्विक चिंता बढ़ाई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह कोरोना का सबसे जटिल और खतरनाक वेरिएंट है।

यह तेजी से फैलता है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या इससे मौत का आंकड़ा भी बढ़ सकता है। लेकिन, ताजा घटनाक्रमों के मुताबिक, इस New Variants ने अमेरिका और चीन समेत कई देशों में भी लोगों को तेजी से संक्रमित किया है।

केरल में भी हाल ही में इस वेरिएंट की पुष्टि हुई थी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, केरल की एक 79 वर्षीय महिला में इस नए वेरिएंट का पता लगा है।

हालांकि यह मामला 8 दिसंबर का है और महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। रविवार को, केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज (Minister Veena George) ने कहा कि राज्य में पाया गया COVID-19 उप-संस्करण जेएन.1 चिंता का कारण नहीं है।

UP और केरल में कोरोना पॉजिटिव 5 लोगों की मौत, एडवाइजरी जारी - Corona positive 5 people died in UP and Kerala, advisory issued

डॉ. मारिया वान केरखोव जारी किया एक वीडियो

सिंगापुर ने COVID-19 मामलों में वृद्धि के बीच लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर फेस मास्क पहनने के निर्देश दिए हैं। सरकार का यह फैसला 3 से 9 दिसंबर के बीच COVID-19 मामलों की अनुमानित संख्या बढ़कर 56,043 होने के बाद आया है।

जो पिछले सप्ताह के 32,035 मामलों की तुलना में 75 प्रतिशत अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय (MOH) ने Advisory जारी करते हुए कहा कि औसततन कोरोना से अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या 225 से बढ़कर 350 हो गई है। अधिकांश मामले JN.1 वैरिएंट से संक्रमित के हैं।

UP और केरल में कोरोना पॉजिटिव 5 लोगों की मौत, एडवाइजरी जारी - Corona positive 5 people died in UP and Kerala, advisory issued

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। संगठन ने सभी प्रभावित देशों से कड़ी निगरानी रखने और लगातार टेस्टिंग जारी रखने का अनुरोध किया है।

WHO ने वैश्विक स्वास्थ्य निकाय की COVID-19 तकनीकी प्रमुख डॉ. मारिया वान केरखोव (Dr. Maria Van Kerkhove) का एक वीडियो भी जारी किया। जिन्होंने कोरोना मामलों में वृद्धि के पीछे के कारणों को समझाया और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बात की।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...