रामगढ़ में पिछले 24 घंटे में 229 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : जिले में पिछले 24 घंटे में 229 बुजुर्गों को कोरोना का टीका लगाया गया है। शनिवार को सिविल सर्जन डॉ गीता सिन्हा मानकी ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी से बुजुर्गों को बचाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया है ।

जिले में 8 केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगातार वैक्सीनेशन हो रहा है। पिछले 24 घंटे में 38 स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंट लाइन वर्कर्स को, 60 वर्ष से अधिक आयु के 229 बुजुर्गों, 45 वर्ष से अधिक आयु के 14 लोगों को कोरोना के टीका का पहला डोज़ दिया गया है।

इसके अतिरिक्त 169 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना के टीके का दूसरा डोज़ दिया गया।

अब तक रामगढ़ जिले के कुल 10231 लोगों को कोरोना का वैक्सीन लगाया जा चुका है।

इनमें 5369 स्वास्थ्य कर्मी, 4121 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 60 वर्ष से अधिक आयु के 708 बुजुर्ग, 45 वर्ष से अधिक आयु के 33 लोगों (कोमॉर्बिड) को कोरोना के टीके का पहला डोज़ तथा 1815 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना के टीके का दूसरा डोज़ दिया जा चुका है।

Share This Article