महिला शिक्षा को बढ़ावा देने में जमशेदपुर महिला कॉलेज अव्वल, सीपी राधाकृष्णन ने..

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur Women’s College: राज्यपाल CP राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने कहा कि महिला शिक्षा को बढ़ावा देने में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का कोल्हान क्षेत्र में एक विशेष स्थान रखता है।

एक Intermediate कॉलेज के रूप में अपनी शुरुआत से लेकर एक पूर्ण विश्वविद्यालय के रूप में विकसित होने तक जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

Image

राज्यपाल-सह- झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति शनिवार को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे हम विकास की ओर बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे हमारे विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को हमारी लड़कियों को सर्वोत्तम संभव शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए। हमारा उद्देश्य ऐसा माहौल बनाना होना चाहिए जहां विश्वविद्यालय को हमारे राज्य और देश भर में लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए एक आदर्श केंद्र के रूप जाना जाय।

Image

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में हमारा प्राथमिक ध्यान महिला छात्रों को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि उपाधि धारक बेटियों के लिए आज का दिन आपके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। सदा याद रखें, जीवन इस क्षण से भी आगे है।

जैसे ही आप पेशेवर दुनिया में प्रवेश करें, अपना रास्ता समझदारी से चुनें और अनुशासन बनाए रखें। खुद पर विश्वास रखें और चुनौतियों को विकास के अवसर के रूप में देखें। आपने यहां जो मूल्य सीखे हैं वे भविष्य में आपका मार्गदर्शन करेंगे।

Image

राज्यपाल ने कहा कि अपनी ताकत को कभी कम मत आंके। आपके पास सितारों तक पहुंचने की शक्ति है। अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प को अपनी सफलता के पीछे प्रेरक शक्ति बनने दें। ऐसा करके आप अपना और हमारे विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर सकते हैं और दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने उपाधि ग्रहण करने वाली सभी को बधाई दी।

Image

इस दौरान राज्यपाल ने सावित्रीबाई फुले सेंट्रल लाइब्रेरी एवं सुवर्णरेखा Auditorium का भी उद्घाटन किया।

Share This Article