
रांची : विधायक सीपी सिंह रविवार को श्री दिगम्बर जैन समाज की ओर से बिरसा मुंडा फन पार्क में प्रवर्तक मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित “भावना योग” कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस आध्यात्मिक आयोजन ने मन को शांति, सकारात्मकता और आत्मचिंतन की दिशा में प्रेरित किया। मुनि श्री के प्रेरणादायी वचनों ने जीवन में संयम, सद्भाव और सेवा की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर माननीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पार्षद सुनील यादव, मुकेश काबरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
