

रांची : विधायक सीपी सिंह बुधवार को श्री रामलला पूजा समिति की ओर से जिला स्कूल परिसर में आगामी भव्य दुर्गा पूजा आयोजन के लिए भूमि पूजन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से मुलाकात कर आगामी दुर्गा पूजा आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की।





दुर्गा पूजा हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आशा है कि इस वर्ष भी समिति की ओर से दुर्गा पूजा का आयोजन श्रद्धा, भव्यता एवं आपसी सौहार्द के साथ किया जाएगा। आयोजन की सफलता के लिए समिति के सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं।
