चाईबासा पुलिस के सामने 15 भाकपा माओवादी नक्सलियों ने किया सरेंडर, इतनी बड़ी संख्या में…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CPI Maoist Naxalites Surrendered: भाकपा माओवादी (CPI Maoist) संगठन के 15 नक्सलियों (Naxalites) ने चाईबासा पुलिस के समक्ष सरेंडर (Surrender) किया है।

एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों का सरेंडर करना चाईबासा पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के अनुसार, आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी नक्सलियों को पुलिस आधिकारिक तौर पर सरेंडर करवाएगी।

पिछले एक साल से कोल्हान के जंगल में चल रहा नक्सलियों के खिलाफ अभियान

कोल्हान के जंगल में पिछले एक साल से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

बूढ़ा पहाड़, बुलबुल जंगल, खूंटी, चाईबासा और सरायकेलाखरसावां के ट्राई जंक्शन क्षेत्र को नक्सलियों से मुक्त करने के बाद सुरक्षा बलों का फोकस पश्चिम सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र में है।

सभी बड़े नक्सली इसी क्षेत्र में सिमटे बताए जा रहे हैं। पुलिस कई महीनों से उनकी घेराबंदी कर रही है। झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों की बदौलत नक्सलियों के प्रभाव वाले कई गांव उनसे मुक्त कर लिये गए हैं।

Share This Article