दुमका में बाइक से पीछा कर अपराधियों ने एक को मारी गोली

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: चलती बाइक पर पीछा कर अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार घायल कर दिया।

घटना मंगलवार को करीब 11 बजे हंसडीहा थाना क्षेत्र कुरमाहाट बाजार के समीप दुमका- भागलपुर मेन रोड में घटी।

घायल अपने घर से हंसडीहा की ओर जा रहा था। बाइक सवार अपराधियों ने दूसरे बाइक सवार व्यक्ति को गोली मार दी।

सूचना मिलते ही हंसडीहा पुलिस एसआई उत्तम पासवान मौके पर पहुंच घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सरैयाहाट में भर्ती करवाया।

गोली व्यक्ति को पीठ में लगी है। घायल की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घायल को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है।

घायल व्यक्ति की पहचान जरमुंडी थाना क्षेत्र के हथनंगा गांव निवासी नंदी मंडल के रूप में हुई। घायल व्यक्ति जरमुंडी थाना क्षेत्र में मीट का व्यवसाय कर जीवनयापन करता है।

मामले में प्रभारी थाना प्रभारी उत्तम पासवान ने बताया कि सूचना पर घायल को बेहतर इलाज के लिए देवघर भेज दिया गया।

पुलिस घायल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।

Share This Article