पूर्व मंत्री समरेश सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: पूर्व मंत्री और भाजपा (BJP) के संस्थापक सदस्य समरेश सिंह (Samresh Singh) की शुक्रवार को अंतिम यात्रा (Last Journey) निकली।

इस दौरान एक तरफ जहां दिग्गजों का जमावड़ा रहा, वहीं हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्वर्गीय समरेश सिंह की अंतिम यात्रा उनके सेक्टर चार स्थित आवास से निकाली गई।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghuvar Das), बोकारो विधायक विरंची नारायण् (Viranchi Narayan), कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) और बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने समरेश की शव यात्रा में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

आज उनके जाने से हम सभी दुखी हैं

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि समरेश सिंह एक अभिभावक के समान थे और आंदोलनकारी (Agitator) के रूप में उन्हें जाना जाता था। आज हम लोगों ने एक राजनीतिक योद्धा खोया है।

मजदूर और विस्थापितों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहे इसकी कमी पूरी नहीं की जा सकती है।

बेरमो (Bermo) के विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने कहा कि उनसे उनका पारिवारिक नाता रहा है। उनके जाने से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है।

समरेश सिंह (Samresh Singh) से हमारे पिता ने भी बहुत कुछ सीखा था। आज उनके जाने से हम सभी दुखी हैं।

TAGGED:
Share This Article