Homeझारखंडचतरा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में CRPF जवान घायल, रांची रेफर

चतरा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में CRPF जवान घायल, रांची रेफर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चतरा/रांची: चतरा जिले के प्रतापपुर-कुंदा थाना क्षेत्र के सिकिद बलही जंगल में रविवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन (Naxalite organization) भाकपा माओवादी और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में CRPF का एक जवान घायल हो गया।

नक्सल विरोधी अभियान पर निकली CRPF 190 बटालियन और जिला पुलिस का भाकपा माओवादी संगठन के रीजनल कमिटी सदस्य अरविंद भुइयां और सब जोनल कमांडर मनोहर गंझू दस्ते के साथ मुठभेड़ हो गया।

सूचना के आधार पर CRPF और जिला पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया गया

इसमें CRPF के जवान चितरंजन कुमार को माओवादियों (Maoists) की गोली लग गई और वह घायल हो गए हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।

बताया गया कि SP राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतापपुर- कुंदा थाना क्षेत्र के सिकिद बलही जंगल में भाकपा माओवादी संगठन के हार्डकोर नक्सलियों का जमावड़ा है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं।

सूचना के आधार पर CRPF और जिला पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। इसी दौरान मुठभेड़ में कई नक्सलियों (Naxalites) को गोली लगी है। हालांकि, सुरक्षा बल को भारी पड़ता देख नक्सली भागने में सफल रहे। पुलिस और सुरक्षा बल जंगल में सर्च अभियान चला रहे हैं।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...