झारखंड के गुमला में IED ब्लास्ट में घायल CRPF जवान का मेडिका में चल रहा है इलाज

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के गुमला में नक्सलियों की ओर से लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में घायल सीआरपीएफ के जवान को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से एअरलिफ्ट कर रांची लाया गया।

खेलगांव से घायल जवान को एंबुलेंस की मदद से मेडिका अस्पताल ले जाया गया।

रांची के मेडिका अस्पताल में घायल जवान का इलाज कराया जा रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घायल सीआरपीएफ जवान का नाम रोविन्स कुमार(32 )है। उसे आईसीयू थ्री में भर्ती किया गया है।

जवान का इलाज डॉ अंकुर सौरव, डॉ कुमार विशाल और मेजर रमेश दास के देखरेख में चल रहा है।

जवान के दोनों पैर में गंभीर चोट है। उल्लेखनीय है कि गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में कोचा गानी में सर्च अभियान चला रहे जवान नक्सलियों की ओर से बिछाई गई आईईडी बम की चपेट में आ गए।

ब्लास्ट में एक जवान के घायल होने की सूचना मिल रही है। एक जवान के गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से मेडिका भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि गुमला एसपी की ओर से लगातार जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के क्रम में गुरुवार को झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ के जवानों के साथ संयुक्त रुप से अभियान चला रहे थे।

गुमला एसपी चैनपुर कुरुमगढ़ क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान यह घटना घटी।

Share This Article