


नयी दिल्ली: केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) अधिकारियों के संघ ने शनिवार को समय पर पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए अपनी सेवा की कैडर समीक्षा को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने की मांग की।
संघ ने प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी. के. मिश्रा को लिखे पत्र में कहा कि चौथी कैडर समीक्षा में साढ़े तीन साल से अधिक की देरी के कारण हर स्तर पर अधिकारियों की करियर प्रगति में गंभीर रुकावट आई है और अधिकारियों के बीच चिंताएं बढ़ रही हैं।





