Latest NewsझारखंडCUJ : हॉस्टल के खाने में मरा चूहा मिलने से हड़कंप, 20...

CUJ : हॉस्टल के खाने में मरा चूहा मिलने से हड़कंप, 20 छात्र बीमार, 2 की हालत गंभीर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Central University Jharkhand : सेंट्रल यूनिवर्सिटी रांची (CUJ) के Hostel में कल सोमवार की रात खाने में मरा हुआ चूहे का बच्चा मिलने के बाद छात्रों में हड़कंप मच गया।

रात को खाना खाने के बाद हॉस्टल के बीच छात्रों को उल्टियां होने लगी जिनमें से दो छात्रों की हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद तुरंत उन्हें इलाज के लिए RIMS में भर्ती कराया गया।

छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद मेस सुपरवाइजर गिरफ्तार

इस घटना के बाद गुस्साए छात्रों ने Administration के खिलाफ जमकर हंगामा किया। देर रात 1 बजे तक छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और Admin Block के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान तोड़फोड़ भी हुई।

इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को शांत कराने की कोशिश की। वहीं मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने Mess Supervisor Puram Mahto को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया।

हर महीने 2600 रुपये देने के बावजूद मिलता है बेकार खाना

छात्रों ने बताया कि हॉस्टल में हर महीने 2600 रुपये देने के बावजूद उन्हें खराब भोजन परोसा जाता है। रात करीब 8 बजे परोसे गए भोजन में मरा हुआ चूहे का बच्चा मिला, जिसके बाद छात्रों ने खाना छोड़ दिया और आक्रोशित हो गए।

पहले भी सामने आए हैं हॉस्टल में अव्यवस्था के मामले

बताते चलें यह घटना पहली बार नहीं हुई है जब CUJ Ranchi के हॉस्टल में अव्यवस्था की खबर सामने आई है। इससे पहले भी खराब सुविधाओं और अव्यवस्थित प्रबंधन को लेकर छात्र प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं।

हालांकि, छात्रों का आरोप है कि प्रशासन उनकी शिकायतों को नजरअंदाज करता रहा है और अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...