विधानसभा सत्र के बीच सीएम हेमंत ने 12 मार्च को बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक, अहम फैसलों की संभावना

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के बीच हेमंत सोरेन की कैबिनेट बैठक गुरूवार को होगी। कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं, लेकिन प्रेस ब्रीफिंग इस दौरान नहीं होगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा बजट सत्र के बीच मुख्यसंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मंत्रिपरिषद् सचिवालय और निगरानी विभाग (समन्वय) ने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक की जानकारी पहले ही भेज दी है। मंत्रिपरिषद की यह बैठक गुरूवार, 12 मार्च 2026 को अपराह्न 05:00 बजे या विधानसभा की बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद होगी। बैठक स्थान झारखंड मंत्रालय के प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में तय किया गया है।

इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है। हालांकि, बैठक के बाद कोई अधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग नहीं की जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि विधानसभा सत्र के दौरान हर फैसले का ऐलान सीधे विधानसभा में किया जाता है, इसलिए इस समय कैबिनेट फैसलों का प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा नहीं किया जाता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।