रांची सिविल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां

रांची सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए बम धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट पर। सुरक्षा बढ़ाई गई, तलाशी की गई लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : एकबार फिर रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई है। धमकी भरे ईमेल मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  रांची पुलिस की टीम ने तुरंत कोर्ट परिसर की तलाशी शुरू कर दी, लेकिन जांच के दौरान किसी भी संदिग्ध या खतरनाक वस्तु का पता नहीं चला।

बता दें कि इससे पहले 6 और 28 फरवरी को भी सिविल कोर्ट को बम धमकी मिल चुकी है। इन घटनाओं के अलावा समाहरणालय भवन और पासपोर्ट कार्यालय को भी धमकी दी गई थी। सभी मामलों में पुलिस ने खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है और सभी संभावित जोखिमों का ध्यान रखा जा रहा है। कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए गए हैं। रांची पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।