
रांची : राजधानी रांची में खराब मौसम के कारण दिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को रोक दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-1046 अब रांची की बजाय कोलकाता में लैंड कराई गई। खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण यह निर्णय लिया गया।
जानकारी के अनुसार खराब मौसम के कारण फ्लाइट रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं कर पाई। यह फ्लाइट बुधवार सुबह करीब 9:25 बजे रांची एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी। रांची पहुंचने के बाद विमान कुछ समय तक आसमान में चक्कर लगाता रहा। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया।
कोलकाता में विमान को सुरक्षित रूप से लैंड करा दिया गया। फ्लाइट डायवर्ट होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम सामान्य होने के बाद ही आगे की व्यवस्था की जाएगी।

