PM मोदी ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। मोदी ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को उनके जन्मदिन पर मंगलवार को बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। जम्मू कश्मीर के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके अब्दुल्ला 56 वर्ष के हो गए। अब्दुल्ला, जो जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष भी हैं, सोमवार को 55 वर्ष के हो गए। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा “जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री श्री उमर अब्दुल्ला जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं,”

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।