Latest Newsझारखंडसाइक्लोनिक सर्कुलेशन ने झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 11 मार्च तक...

साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 11 मार्च तक इन जिलों मे होगी बारिश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में मौसम (Jharkhand Weather) का मिजाज बदल रहा है। होली के दिन रांची समेत 10 जिलों में हुई हल्की बारिश (Rain) से मौसम तेजी से बदला है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यह बदलाव छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आए साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) की वजह से हुआ है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद (Abhishek Anand) के मुताबिक मौसम में इस तरह का बदलाव अभी 11 मार्च तक देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। ऐसे में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

रांची स्थित मौसम केंद्र (Weather Station) की तरफ से जारी की गयी सूचना के मुताबिक 11 मार्च तक देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिला में गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा हो सकती है।

रांची में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 11 मार्च तक इन जिलों मे होगी बारिश-Cyclonic circulation changed the weather pattern in Jharkhand, it will rain in these districts till March 11

रांची में अगले पांच दिनों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

11 मार्च – अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से आस पास रहेगा। साथ ही काले बदल छाए रहेंगे और मेघगर्जना हो सकती है। हल्की बारिश की भी संभावना है।

12 मार्च – अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से आस पास रहेगा। वहीं, इस दिन आसमान साफ रहेंगे।

13 मार्च – अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से आस पास रहेगा। वहीं, इस दिन आसमान साफ रहेंगे।

14 मार्च – अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से आस पास रहेगा। वहीं, इस दिन आसमान साफ रहेंगे।

15 मार्च -अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से आस पास रहेगा। साथ ही काले बदल छाए रहेंगे और मेघगर्जना हो सकती है। हल्की बारिश (Light Rain) की संभावना है।

spot_img

Latest articles

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स की ऑफिशियल वापसी

'Avengers Doomsday' Official Trailer Release : मार्वल की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे ( 'Avengers:...

चाऊमीन-मैगी की लत, आंतों ने किया काम करना बंद, अहाना की मौत ने फिर उठाए जंक फूड पर सवाल?

Death Raises Questions About junk Food Again: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की रहने वाली...

4,317 करोड़ रुपये में बिकी पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA

Pakistan International Airlines Auction : पाकिस्तान के खराब आर्थिक हालात का अंदाजा इसी बात...

साल का आखिरी गोचर पड़ेगा भारी, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

Budh Gochar : 29 दिसंबर को साल 2025 का आखिरी बड़ा गोचर होने जा...

खबरें और भी हैं...

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स की ऑफिशियल वापसी

'Avengers Doomsday' Official Trailer Release : मार्वल की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे ( 'Avengers:...

4,317 करोड़ रुपये में बिकी पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA

Pakistan International Airlines Auction : पाकिस्तान के खराब आर्थिक हालात का अंदाजा इसी बात...