करीना कपूर खान की आने वाली फिल्म ‘दायरा’ को लेकर सेंसर सर्टिफिकेट से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है. फिल्म के हिंसक और दमदार दृश्यों पर सेंसर बोर्ड ने कोई विजुअल कट नहीं लगाया है. यानी फिल्म में दिखाए गए सभी हिंसक सीन बिना किसी कट के पर्दे पर नजर आएंगे.
हार्ड-हिटिंग डायलॉग भी रहेंगे बरकरार
फिल्म में कई तीखे और प्रभावशाली संवाद होने की उम्मीद है. खास बात यह है कि इन संवादों को भी सेंसर बोर्ड की ओर से हटाया नहीं गया है. फिल्म की कहानी और उसके गंभीर ट्रीटमेंट को देखते हुए इसके डायलॉग पहले से ही चर्चा में हैं.
करीना के किरदार के डायलॉग में हुआ बदलाव
सेंसर बोर्ड की Examining Committee ने फिल्म में सिर्फ एक छोटे बदलाव के लिए कहा. करीब दो घंटे के आसपास आजुनी, जिसका किरदार करीना कपूर खान निभा रही हैं, के एक डायलॉग को ‘suitably modify’ करने का निर्देश दिया गया. इसी डायलॉग में एक शब्द को बदलकर ‘Minister’ करने को कहा गया.
बदलाव के बाद 11 सितंबर को पास हुई फिल्म
मेकर्स ने सेंसर बोर्ड के निर्देश के मुताबिक जरूरी बदलाव कर दिया. इसके बाद ‘दायरा’ को 11 सितंबर को पास कर दिया गया. सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक फिल्म को रिलीज के लिए मंजूरी मिल चुकी है और इसमें किसी बड़े कट की जरूरत नहीं पड़ी.
2 घंटे 23 मिनट से ज्यादा होगी फिल्म
सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार ‘दायरा’ की लंबाई 143.16 मिनट है. यानी दर्शकों को करीब 2 घंटे 23 मिनट 16 सेकंड लंबी फिल्म देखने को मिलेगी. विजुअल कट और बड़े डायलॉग कट से बचने के बाद फिल्म के मूल ट्रीटमेंट को बरकरार रखा गया है.

