दलमा हाथी आतंक: घर-दुकान-स्कूल ध्वस्त, ग्रामीण दहशत में डूबे

चांडिल क्षेत्र में दलमा के हाथियों का आतंक, घर-दुकान और स्कूल तबाह, ग्रामीणों में दहशत, मुआवजा और सुरक्षा की मांग तेज, वन विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dalma Elephant Terror : सरायकेला वन प्रमंडल के चांडिल क्षेत्र में जंगली हाथियों का कहर चरम पर पहुंच गया है। ग्रामीणों में डर और गुस्सा हावी है। बीती रात नीमडीह के जामडीह के पास तिल्ला गांव में हाथी झुंड ने तबाही मचाई।

मदन दास के घर व राशन दुकान को नेस्तनाबूद कर दिया। आटा, आलू, कंप्यूटर व वजन मशीन सब नष्ट। सनातन सिंह की दुकान भी चपेट में आई। ग्रामीणों ने जान बचाने के लिए भागे। दलमा तराई के तुलीन गांव में हाथियों ने प्राथमिक स्कूल में घुसकर चावल खाया और तोड़फोड़ की।

लगातार हमलों से ग्रामीण दिन-रात डरते हैं। आजीविका चौपट। जनप्रतिनिधि अनीता पारित ने वन विभाग को सूचित कर मुआवजा व कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई कदम नहीं। ग्रामीण चेतावनी दे रहे: हाथी आतंक रोको, वरना हाल बिगड़ेगा। वन विभाग से तुरंत सुरक्षा की गुहार।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।