खूंटी में DAV स्कूल के पास दिनदहाड़े फायरिंग, दो घायल

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: शहर में DAV School के समीप आश्रमटांड़ मैदान (Kanthesa Patra) में मंगलवार सुबह दो गुटों के बीच हुए विवाद (Conflict) में गोली चलने से हुटुबदाग गांव का धीरजू मुंडा (Dheeraju Munda) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके जांघ में गोली लगी है। उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है।

घायल धीरजू ने बताया कि इस गोलीबारी में उसका एक दोस्त विजय भी मामूली रूप से घायल हुआ है।

सात अज्ञात के विरुद्ध खूंटी थाने में मामला दर्ज किया गया

उसने बताया कि एक गोली विजय (Bullet victory) के कान को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया लेकिन घटना के बाद से विजय फरार है।

SDPO अमित कुमार ने बताया कि घायल धीरजू के बयान पर शहर के मेलाटांड़ निवासी नईम अंसारी, पिपराटोली निवासी संजय लोहरा सहित पांच नामजद व अन्य सात अज्ञात के विरुद्ध खूंटी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। SDPO ने बताया कि गोली चलाने वाले आरोपितों और घायल धीरजू का आपराधिक इतिहास रहा है। ये सभी आपराधिक मामलों में जेल भी जा चुके हैं।

Share This Article