दिनदहाड़े वारदात! स्कूल से लौट रही शिक्षिका से बाइक सवारों ने झपटी सोने की चेन, इलाके में दहशत

Vinita Choubey
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के मांडर में बेखौफ अपराधियों ने चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. घटना को लेकर बताया जा रहा कि मूडमा चौक के पास अपराधियों ने बीच सड़क पर एक महिला शिक्षिका को निशाना बना लिया। दिनदहाड़े हुए इस वारदात ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक विद्यालय सुरसा की शिक्षिका जितनी तिर्की रोज की तरह स्कूल से घर लौट रही थीं। तभी पहले से पीछा कर रहे तीन अज्ञात अपराधी मोटरसाइकिल पर उनके पास पहुंचे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गए।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में भय और गुस्सा साफ देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर दोपहर में इस तरह की घटनाएं होंगी तो आम नागरिक खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेंगे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Share This Article