27 फरवरी को होने वाली नगर पालिका मतगणना को लेकर पुलिस अलर्ट, IG ने दिए सख्त निर्देश

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: कल यानी 27 फरवरी 2026 को होने वाली नगर पालिका मतगणना को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए बोकारो पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। इसको लेकर गुरुवार को बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बोकारो जोन के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। IG सुनील भास्कर ने साफ कहा कि कानून और व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मतगणना केंद्रों पर CCTV निगरानी भी कड़ी रहेगी।

विशेष दिशा-निर्देश जारी

मतगणना केंद्रों और वहां जाने वाले मुख्य मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस अधिकारी, दंडाधिकारी और महिला-पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सभी जवान सुरक्षा उपकरण जैसे लाठी, हेलमेट और शिल्ड से पूरी तरह लैस रहेंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में क्विक रिस्पांस टीम तैनात की गई है। इन टीमों के पास दंगारोधी उपकरणों के साथ-साथ स्टन ग्रेनेड, टियर गैस गन और रबर बुलेट जैसे आधुनिक संसाधन उपलब्ध रहेंगे।

IG ने अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिया कि ड्यूटी के दौरान आम लोगों के साथ शालीन व्यवहार करें और किसी भी तरह के अनावश्यक विवाद से बचें। बोकारो की जनता से भी पुलिस ने अपील की है कि मतगणना के दौरान संयम बनाए रखें और सहयोग करें, ताकि मतदान और मतगणना पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से हो सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।