वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मिलने अस्पताल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेताओं ने जाना हालचाल

रांची में अस्पताल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर का हालचाल जाना, नेताओं ने मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Political Leaders Visit : राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के अस्वस्थ होने की सूचना पर आदित्य साहू अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सेंटेविटा अस्पताल पहुंचे और मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस दौरान नेताओं ने डॉक्टरों और परिजनों से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। साथ ही सभी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

आदित्य साहू ने कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वित्त मंत्री शीघ्र स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा में सक्रिय हों।

इस मौके पर सीपी सिंह, अमर कुमार बाउरी, योगेन्द्र प्रताप सिंह और अशोक बड़ाईक सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।