हाईस्कूल शिक्षक भर्ती विवाद: मेरिट लिस्ट जांच पर 2 मई से सुनवाई, पुराने हाईकोर्ट भवन में बैठेगा आयोग

झारखंड में हाईस्कूल शिक्षक भर्ती मेरिट लिस्ट विवाद की जांच तेज, 2 मई से आयोग करेगा सुनवाई, अभ्यर्थियों के आरोपों पर होगी विस्तृत जांच, पुराने हाईकोर्ट भवन में होगी प्रक्रिया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Teacher Recruitment : राज्य में हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति से जुड़े विवाद की जांच अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है। राज्यस्तरीय मेरिट सूची में कथित गड़बड़ियों की जांच के लिए गठित आयोग 2 मई से सुनवाई शुरू करेगा।

यह सुनवाई पुराना हाईकोर्ट भवन में आयोजित की जाएगी। आयोग की अध्यक्षता गौतम कुमार चौधरी करेंगे, जो झारखंड हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं।

सुनवाई के दौरान केवल इस मामले से जुड़े अधिवक्ताओं को ही उपस्थित रहने की अनुमति दी गई है।

दरअसल, यह आयोग हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित किया गया था। मीना कुमारी समेत अन्य अभ्यर्थियों द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अदालत ने मेरिट सूची में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए स्वतंत्र आयोग बनाने का आदेश दिया था।

याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि वर्ष 2016 में जारी हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति की राज्यस्तरीय मेरिट सूची में गड़बड़ियां हुईं। उनका कहना है कि उनसे कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी गई, जिससे चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए हैं।

अब 2 मई से शुरू होने वाली सुनवाई में इन सभी आरोपों की विस्तृत जांच की जाएगी, जिससे इस बहुप्रतीक्षित मामले में आगे की दिशा तय होगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।