15 दिन में नौकरी दें, नहीं तो आंदोलन! घाटशिला में स्थानीय रोजगार को लेकर ग्रामीणों की चेतावनी

पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में ग्रामीणों ने स्थानीय कंपनियों में युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग तेज हो गई है। गालूडीह क्षेत्र के रोजाम मौजा अंतर्गत शांखोड़ीह टोला में ग्रामीणों ने बैठक कर क्षेत्र में संचालित कंपनियों में स्थानीय युवक-युवतियों को रोजगार देने की मांग उठाई।

रविवार को टोला प्रधान जगत मार्डी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कंपनियों को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र के योग्य युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए।

एसडब्ल्यूएमएल, किजालक और एक्सेल इंडिया में रोजगार की मांग

बैठक में ग्रामीणों ने एसडब्ल्यूएमएल, किजालक स्टील लिमिटेड और एक्सेल इंडिया लिमिटेड सहित क्षेत्र में संचालित कंपनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलने से युवाओं को अपने परिवार का भरण-पोषण करने में मदद मिलेगी।

मांग पूरी नहीं हुई तो होगा अनिश्चितकालीन धरना

ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं हुई, तो कंपनी गेट के समीप अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। बैठक में स्थानीय रोजगार के मुद्दे पर एकजुट होकर आगे की रणनीति बनाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में विकास हेंब्रम, तपन कर्मकार, लक्ष्मी उपाध्याय, प्रेमलता कालिंदी, प्रतिमा सोरेन और दिनेश सोरेन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।