हजारीबाग DC ने किया सदर अंचल कार्यालय का निरीक्षण

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: उपायुक्त नैंसी सहाय (DC Nancy Sahai) ने बुधवार को सदर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण (Supervision) किया। इस दौरान विभिन्न विकास योजनाओं (Development plans) की प्रगति की समीक्षा भी की।

अंचल और प्रखंड कार्यालय के कार्यों की जांच अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अलग अलग विभागों को भूमि हस्तांतरण, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, आगत निर्गत पंजी, नीलाम पत्रवाद, लगान निर्धारण के मामले, जिला से गए पत्रों के कंप्लायंस,कैशबुक एवं भूमि से संबंधित अन्य मामलों की जांच की।

BDO से कार्यालय में कर्मियों की वर्तमान संख्या की जानकारी ली

उपायुक्त ने कर्मियों के कार्यशैली को और बेहतर बनाने के लिए कई दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपस्थित CO और BDO से कार्यालय में कर्मियों की वर्तमान संख्या की जानकारी ली।

CO ने उपायुक्त को बताया वर्तमान में 7 कर्मचारी, 11 हल्का कर्मचारी व 2 खास महाल के हल्का Staff समेत चार लिपिक वर्तमान में कार्यरत हैं।

Share This Article