लातेहार के सलैया जंगल में हुए मुठभेड़ में मारे गए उग्रवादी की मिली लाश

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: सदर थाना के सलैया जंगल में मंगलवार को जेजेएमपी नक्सली संगठन और झारखंड जगुआर के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए उग्रवादी का शव बुधवार को मिल गया।

मृत उग्रवादी की पहचान कुंदन उरांव के रूप में की जा रही है। वह पलामू जिले के लेस्लीगंज का रहने वाला बताया जा रहा है।

सर्च अभियान में एक एके-47 समेत अन्य 7 राइफल बरामद किया है। मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के अन्य कई समान भी बरामद किया गया है।

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि जेजेएमपी नक्सली संगठन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नक्सली के शव को एफएसएल टीम की निगरानी में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सलैया जंगल में झारखंड जगुआर और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी थी।

इसमें जगुआर के सहायक कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हो गए थे। एक उग्रवादी के भी मारे जाने की बात कही जा रही थी।

बुधवार को चलाए गए सर्च अभियान में मारे गए उग्रवादी का शव बरामद किया गया।

Share This Article