बोकारो में फांसी के फंदे पर झूलती मिली महिला की डेड बॉडी, पति से झगड़ा होने के बाद…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : 29 साल की एक महिला जिरवा देवी (Jirwa Devi) की डेड बॉडी (Dead Body) उसके कमरे में ही फंदे से झूलते हुई शनिवार की देर रात मिली। मामला बोकारो के गोमिया थाना अंतर्गत होसिर रथटांड़ का है।

पति का नाम लालमोहन यादव (Lalmohan Yadav) है। 10 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। जिरवा देवी दूसरे के घर में झाड़ू पोछा लगाती थी। गोमिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी में हो रहा था झगड़ा

बताया जाता है कि आर्थिक तंगी (Financial scarcity) के कारण कई दिनों से पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। शनिवार को भी दोनों में कहा सुनी हुई थी। रात को महिला अपने छोटे बच्चे के साथ कमरे में सोने चली गई।

रात के करीब बारह बजे उसके कमरे से कुछ आवाज आई जिसे सुनकर घर वाले जग गए। वह पंखे के हुक पर साड़ी के फंदे से झूल रही थी। उसे फंदे से उतारा गया, तब तक उसकी मौत (Death) हो चुकी थी।

TAGGED:
Share This Article