दुमका में पत्थर खदान में रस्सी से बंधी मिली महिला की डेड बॉडी, तीन गोलियों के निशान…

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: रविवार की सुबह एक खदान में रस्सी से बंधी महिला की डेड बॉडी (Dead Body) मिली है।

घटना दुमका (Dumka) के हंसडीहा थाना (Hansdiha Police Station) क्षेत्र के चोरबाटिया की है।

महिला लाल टी शर्ट व जीन्स में है। वह मंगलसूत्र व कंगन तथा ब्रांडेड घड़ी (Branded Watch) पहनी है।

आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और की गई। इसके बाद शव को घसीट कर पत्थर खदान के पास लाकर फेंक दिया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची।

दुमका में महिला की हत्या कर शव को पत्थर खदान के नजदीक फेंका, जांच में जुटी पुलिस – NEWSWING

पति ने की डेड बॉडी की शिनाख्त

आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया है।

मृतका की पहचान शहर के रसिकपुर में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली मनीषा जायसवाल के रूप में हुई है।

महिला के शरीर पर तीन गोलियों के निशान हैं।

बताया जाता है कि पुलिस ने महिला के बैग की तलाशी ली, तो उसमें महिला के पति विनोद कुमार का नंबर मिला।

पिता के साथ रहता है महिला का बेटा

पुलिस ने जब उस नंबर पर कॉल कर विनोद को थाना बुलाया तो उसने महिला के शव की शिनाख्त अपनी पत्नी के रूप में की।

पुलिस हत्या का कारण जानने का प्रयास कर रही है।

विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि मनीषा और वह पिछले दो सालों से दोनों अलग रह रहे थे।

दोनों का एक बेटा भी है, जो उसके (विनोद) साथ ही रहता है। पति ने बताया कि उससे अलग होने के बाद वह बिहार के एक मुखिया व दबंग प्रकाश मंडल के साथ रहती थी।

TAGGED:
Share This Article