रामगढ़ में कुएं से मिली पति-पत्नी की लाश, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के दुलमी प्रखंड के कुल्ही गांव में एक कुएं से दंपती का शव (Couple Dead Body) बरामद करने का मामला प्रकाश में आया है।

गांव में एक साथ पति- पत्नी के शव (Husband Wife Dead Body) मिलने से सनसनी मच गई है। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी।

जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। पुलिस ने शव को कुएं से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रामगढ़ में कुएं से मिली पति-पत्नी की लाश, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस - Dead body of husband and wife found in well in Ramgarh, murder or suicide? Police engaged in investigation

हत्या की आशंका

शव की पहचान कुल्ही निवासी कंचन नायक और उनकी पत्नी उमा देवी के रुप में हुई है। पति-पत्नी का शव उनके घर से करीब आधा किलो मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं में मिला है।

ग्रामीणों ने बताया कि खेत जाने के क्रम में कुआं में लाश देखा गया। जिसके बाद इसकी सूचना रजरप्पा थाना प्रभारी (Rajarappa police station in charge) को दी गई।

रामगढ़ में कुएं से मिली पति-पत्नी की लाश, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस - Dead body of husband and wife found in well in Ramgarh, murder or suicide? Police engaged in investigation

रजरप्पा थाना प्रभारी ने बताया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पति- पत्नी की मौत कैसे हुई है। कुछ लोगों का कहना है दोनों ने आत्महत्या की है।

वहीं कुछ लोग हत्या (Murder) की भी आशंका जता रहे हैं। जानकारी के अनुसार कंचन नायक के जमीन का विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और छानबीन कर रही है।

Share This Article