दुमका में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ओपी थाना क्षेत्र के श्रीअमड़ा में शुक्रवार को 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। मृतक का शिनाख्त मृतक रामगढ़ प्रखंड का रहने सुनील मुर्मू के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस मृतक के पिता मिस्त्री मुर्मू के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है।

विश्वविद्यालय थाना के प्रभारी सुजीत उरांव ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीणों से सूचना मिली कि श्रीअमड़ा नदी में एक पेड़ के सहारे युवक का शव लटक रहा है।

जिस जगह पर शव मिला, वह नकटी सीमा से लगा हुआ था। शव कब्जे में लेेने के बाद शिनाख्त का प्रयास किया गया।

इस बीच एक युवक ने आकर बताया कि मृतक मजदूर था और श्रीअमड़ा में ही रहकर काम करता था। बताया कि हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

पहली नजर में आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। मौत की खबर मिलने के बाद पिता आए और बताया कि बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। हो सकता है, इसी कारण से उसने जान दे दी हो।

Share This Article