हजारीबाग में कुएं से युवक का शव बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: चरही थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज क्षेत्र के पास एक युवक का शव कुएं में तिरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चरही पुलिस को दी।

थाना प्रभारी आनंद आजाद दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया।

शव की शिनाख्त महेश कुमार महतो (28) के रूप में की गई।

महेश कुमार आठ जनवरी से लापता था।

लिखित आवेदन परिजनों द्वारा थाना में भी दिया गया था। महेश कुमार ग्राम चनारो थाना चरही का रहने वाला था।

 

Share This Article