….फिर एक और किसान की मौत, अपने पीछे छोड़ गए तीन बच्चे

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 22 दिनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली-हरियाणा सीमाओं पर हजारों की संख्या में पंजाब व अन्य राज्यों के किसान धरना दे रहे हैं। बीती शाम सिंघु बॉर्डर पर एक संत ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

 अभी इसकी जांच चल ही रही थी कि गुरुवार सुबह फिर एक किसान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जय सिंह (35) के रूप में हुई है, वह पंजाब के बठिंडा के रहने वाले थे और बहादुरगढ़ में बाईपास पर पिछले कई दिनों से आंदोलन में डटे हुए थे।

 बताया जा रहा है कि सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्होंने दम तोड़ दिया। शव को सिविल अस्पताल भेजा गया है। घटना सुबह करीब तीन बजे की है। परिवार में इनके तीन बच्चे हैं।

वहीं, अत्यधिक ठंड के चलते गुरुवार तड़के एक और किसान की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, यहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। बीमार किसान का नाम जगविंदर बताया जा रहा है।

वह पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है। सुबह 4:30 बजे उसकी हालत अचानक बिगड़ी। इस बीच न्यूनतम तापमान रात को 3 डिग्री दर्ज किया गया।

Share This Article